भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भरतपुर दौरे पर पहुंचने से पहले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह के एक ट्वीट ने खासा हड़कंप मचा डाला। अनिरुद्ध ने स्थानीय पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम करने तक की खुली धमकी दे डाली। पर्यटन मंत्री पुत्र अनिरुद्ध ने ट्वीट करते हुए लिखा, की पुलिस द्वारा मुझे और मेरी मां को दफ़्तर जाने से रोका जा रहा है।तकनीकी राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने हमारा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हमारा बस एक ही क़सूर है - कि हम सचिन पायलट के साथ हैं। हम देखेंगे ! चलो अब हाइवे ब्लॉक करते हैं।'ये कोई पहली बार नहीं है जब पर्यटन मंत्री पुत्र अनिरुद्ध की ट्वीट प्रतिक्रियाओं से हड़कंप मचा है। इससे पहले भी वे कई दफा अपने ट्वीट से सुर्ख़ियों और चर्चाओं में बने रहे हैं। पूर्व में उन्होंने स्वयं के पिता और मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर विवादित ट्वीट किये हैं। जबकि उन्हें सचिन पायलट का 'कट्टर' समर्थक माना जाता है। पायलट के समर्थन में ट्वीट भी चर्चा में रहते हैं।
0 टिप्पणियाँ