श्रीगंगानगर जिले के एक शराबी प्रिंसिपल का एक और कारनामा सामने आया है। सेठ बिहारीलाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल अशोक कुमार मीणा ने शराब के नशे में कॉलेज में हंगामा कर दिया। जब छात्रों ने उसे रोकना चाहा तब प्रिंसिपल ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने प्रिंसिपल को धक्के मारकर कालेज से बाहर निकाल दिया। छात्रों ने प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर धरना लगा दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौधरी और प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कार्यवाहक प्रिंसिपल शराब के नशे में कॉलेज में हंगामा कर रहा है। विद्यार्थियों ने तहसीलदार को बताया कि कार्यवाहक प्रिंसिपल अशोक कुमार मीणा पिछले कुछ दिनों से कॉलेज में ही रह रहा है और कॉलेज में ही बैठकर शराब पीता है। तहसीलदार ने जब कॉलेज का मौका-मुआयना किया तो रसोई में शराब की खाली बोतलें भी मिलीं।गौरतलब है कि इसी प्रिंसिपल ने पिछले दिनों एसडीम ऑफिस में बुलाई गई बैठक में शराब के नशे में हंगामा किया था। जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस बुलाकर प्रिंसिपल का मेडिकल मुआयना करवाया था और सारे मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी थी। कॉलेज समिति के अध्यक्ष मोहित छाबड़ा ने कहा कि पहले भी इस प्रिंसिपल की कई शिकायतें आई हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि स्थानीय प्रशासन इस ओर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live
0 टिप्पणियाँ