राजधानी जयपुर के मुहाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल मंगलवार को घर की टंकी में पानी खत्म होने पर महिला नजदीक खुले मैदान में शौच के लिए निकली थी, तभी घात लगाकर बैठे दो युवकों ने महिला को पकड़ लिया। एक ने महिला का गला दबा दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जबकि दूसरे ने महिला से बलात्कार किया। वारदात के बाद दोनों युवक भाग गए। घटना के बाद से महिला के लगातार रक्तस्राव होने लगा। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब पुलिस को वारदात का पता चला। डॉग स्क्वॉयड मौके पर बुलाया गया, लेकिन रेप करने वाले लोगों का पुलिस को कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है।एसएसएल टीम ने भी घटना स्थल पर मौका मुआयना किया। एसीपी (प्रशिक्षु आइपीएस) मानसरोवर हरिशंकर यादव ने बताया कि महिला एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार को घर पर पानी नहीं होने पर नजदीक खुले में शौच के लिए गई थी, तभी दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और एक युवक ने गला दबा दिया और दूसरे ने बलात्कार किया। कॉलोनी में महिला का घर अंतिम छोर पर है। उसके आगे खाली बड़ा भूखंड है, जिसमें झाडिय़ां हैं। इसका फायदा उठाते हुए इन दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की कई टीमें गठित की है और दोनों युवकों की तेजी से तलाश की जा रही है। मुहाने थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live
0 टिप्पणियाँ