श्रीगंगानगर मे युवक की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक और हत्यारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान चाकू मार दिया गया। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक के चाचा ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मामला श्रीगंगानगर का है। झगड़ने में रामलाल कॉलोनी में रहने वाले ललित की मौत हो गई। मृतक के चाचा जुगल किशोर पुत्र लीलाधर नायक ने जवाहर नगर थाना पुलिस को बताया था कि उसके पड़ोस में भंवरलाल के घर दोहिती होने पर पार्टी थी। मकान के बाहर डीजे बजाकर मोनू पुत्र धन्नाराम, सोनू पुत्र धन्नाराम, भंवरलाल पुत्र गोवर्धन, रवि उर्फ कालिया पुत्र रणजीत, जुगल किशोर के भतीजे ललित और मोनू उर्फ मोटू आदि नाच रहे थे। इस दौरान डीजे पर गाना बजाने की बात पर मोनू पुत्र धन्नाराम, सोनू पुत्र धन्नाराम, रवि उर्फ कालिया पुत्र रणजीत और भंवरलाल का ललित और उसके भाई मोनू उर्फ मोटू से झगड़ा हो गया। इस दौरान मोनू पुत्र धन्नाराम ने जुगल किशोर के भतीजे मोनू उर्फ मोटू के पेट में चाकू मारा। मोनू उर्फ मोटू को छुड़ाने उसका भाई ललित गया तो सोनू पुत्र धन्नाराम ने उसके भी पेट में चाकू मारा। इलाज के दौरान ललित की मौत हो गई । मोनू उर्फ मोटू का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रामलाल कॉलोनी निवासी मोनू उम्र 26 वर्ष पुत्र धन्नाराम, सोनू उम्र 26 वर्ष पुत्र धन्नारराम तथा रवि उर्फ कालिया उम्र 25 वर्ष पुत्र रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live
0 टिप्पणियाँ