आवासन मंडल देश के 74 वें गणतंत्र दिवस को एक खास अंदाज में सेलिब्रेट करेगा। इस अवसर पर मानसरोवर एवं प्रताप नगर में स्थित जयपुर चौपाटियों पर दिन भर देशभक्ति के तराने चलाए जाएंगे। साथ ही दोनों चौपाटियों को ट्राई कर में आकर्षक लाइटिंग एवं विशेष सजावट भी की जाएगी। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोनों चौपाटियों पर लाइव म्यूजिक बैंड के माध्यम से देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां होंगी। दोनों ही चौपाटियों पर म्यूजिक बैंड की प्रस्तुतियां दो पारियों में दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे एवं सायं 6 बजे से 10 बजे तक होगी। आगंतुक यहां लजीज व्यंजनों के साथ देशभक्ति गानों का आनंद भी ले सकेंगे। आयुक्त ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित लोगों की फरमाइश पर लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा देशभक्ति गानों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोग गणतंत्र दिवस की भावना के साथ एक अलग और यादगार अंदाज में सेलिब्रेट करें। मंडल की यही कोशिश रहेगी। गौरतलब है कि आवासन आयुक्त पवन अरोडा की पहल पर विकसित इन दोनों चौपाटियों ने पिछले कुछ समय में जयपुरवासियों के साथ ही पर्यटकों के दिल में भी अपनी अलग पहचान कायम की है।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live
0 टिप्पणियाँ